टनकपुर/बनबसा। चम्पावत जिले के प्रवेश द्वार बनबसा से लगी भारत-नेपाल सीमा के अंतर्गत धनुष पुल के नजदीक प्रस्तावित आईसीपी (एकीकृत चेक पोस्ट) के निर्माण को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों की एक बैठक हुई। यह आईसीपी एसएसबी की 57वीं वाहिनी के अंतर्गत समवाय धनुष पुल के पास बनेगा। बैठक में सीमा की सुरक्षा व्यवस्था, समन्वय तंत्र एवं भारत-नेपाल सीमा पर सुगम एवं सुरक्षित आवागमन करने को लेकर भी
चर्चा की गई।
इस दौरान एलपीएआई (लैंड पोर्टस ऑथरिटी ऑफ इंडिया) के चेयरमैन जयंत सिंह ने पोर्ट की तकनीकी जानकारी दी। बैठक में मौजूद एसएसबी के पीलीभीत के डीआईजी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि एसएसबी सीमा पर सघन चौकसी के जरिए देश की सुरक्षा,अवैध गतिविधियों की रोकथाम और आम लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्यरत हैं।
गत 10 अप्रैल को आयोजित उक्त बैठक में परियोजना निदेशक समीर जाफरी, पोर्ट प्रबंधक टीआर शर्मा, नेपाल ड्राईपोर्ट के प्रबंध निदेशक सुनील शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष कुमार, चंपावत के एडीएम केएन गोस्वामी,एसडीएम अनुराग आर्य, कस्टम अधीक्षक राजेश शर्मा,वन विभाग की एसडीओ संचिता वर्मा,तहसीलदार मोहम्मद अली,
एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी बृजेश सिंह प्रतिहार, मनोज कुमार, डिप्टी कमांडेंट दीपक तोमर, सहायक कमांडेंट जसोबनता सेनापति आदि मौजूद थे।
बैठक में मौजूद अधिकारीगण।