टनकपुर/चम्पावत। मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए आए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। देवी के दर्शन कर लौटने के दौरान पालनगर जिला बदायूं निवासी आशू (47) पुत्र अशोक कुमार की मार्ग पर एकाएक हालत बिगड़ने लगी। आननफानन में श्रद्धालु को भैरव मंदिर स्थित चिकित्सा शिविर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उपजिला अस्पताल टनकपुर भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक डा.मो.उमर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेला मजिस्ट्रेट ललित मोहन तिवारी ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अपने साथ ले गए।
पूर्णागिरि क्षेत्र में इस वर्ष अब तक 4 श्रद्धालुओं की मौतः
टनकपुर। होली के बाद शुरू हुए मां पूर्णागिरि धाम मेले में इस वर्ष अब तक यह चौथी मौत हुई है। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि इस बार 27 फरवरी से शुरू हुए सरकारी मेले में अब तक 4 श्रद्धालुओं की मेला क्षेत्र में मौत हो चुकी है। मौत कारण दिल का दौरा पड़ना ही बताया जा रहा है।