टनकपुर/चम्पावत। विश्व योग दिवस 2026 के अवसर पर 21 जून के विश्व योग दिवस की तैयारियों को लेकर नवयोग सूर्योदय सेवा समिति की तैयारियां जारी हैं। समिति के तत्वावधान एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से शनिवार 11 अप्रैल को टनकपुर स्टेडियम में योग प्रोटोकाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। योग गुरु डॉ.नवदीप जोशी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य जन-जन तक योग को पहुंचाना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम टनकपुर स्टेडियम में शनिवार को सुबह 7:15 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में 1500 प्रतिभागियों शामिल होंगे। द्वितीय सत्र में नवयोग ग्राम बिचई में भूमि सुपोषण एवं योगः स्वस्थ धरती, स्वस्थ जीवन, विषय पर विशेष विचारगोष्ठी एवं कार्यशाला होगी। योग गुरु नवदीप जोशी ने शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के सभी नागरिकों से शामिल होने की अपील की है।
योगगुरु नवदीप जोशी।