टनकपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को 4.15 बजे बनबसा आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे जहां से वे कार द्वारा ग्राम आनंदपुर(चंदनी) पहुंचेंगे। डीएम चम्पावत मनीष कुमिर ने बताया कि अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 4:35 आनंदपुर (चंदनी) पहुँचकर हुड्डी नदी जन सहभागिता संरक्षण अभियान में प्रतिभाग करेंगे।
इसके पश्चात अपराह्न 5:30 बजे आनंदपुर (चंदनी) से वे ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे। डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री के भ्रमण के दृष्टिगत समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।