टनकपुर/चम्पावत। एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 82.25 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
टनकपुर पुलिस व एसओजी की मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक गत 4 अप्रैल को पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के नेतृत्व में एसओजी और टनकपुर थाना पुलिस टीम ने चाऊमीन की दुकान रामू दा फास्ट फूड सेंटर से 82.25 ग्राम स्मैक और स्मैक पीने में प्रयुक्त उपकरणों सिल्वर पेपर,बीड बंडल,चेजर,लाइटर,ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आरोपी गोविंद राम निवासी ककरालीगेट के पास प्लॉट नंबर 4 टनकपुर के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में उप निरीक्षक संदीप पिलखवाल,हेड कांस्टेबल चंद्र सिंह,घनश्याम,कांस्टेबल ललित चौधरी,कुलदीप सिंह,नासिर हुसैन और सूरज कुमार शामिल थे।