टनकपुर। शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्र आमबाग के निकट झाड़ियों में आग लग गई। फायर स्टेशन की वक्त पर की गई बचाव की कार्रवाई से आग पर फौरन काबू पाया गया और बड़े नुकसान को बचा लिया गया।
पुलिस के मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस गांव की सीमा क्षेत्र सागौन के पेड़ों और आसपास की झाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही टनकपुर फायर स्टेशन की फायर यूनिट फौस घटनास्थल पर पहुंची। मोटर फायर इंजन और होज रील की मदद से पंपिंग कर आग पर काबू पाया जा सका। तत्काल की गई कार्रवाई से गेहूं की फसल की ओर बढ़ रही आग को रोक जलने से बचा लिया गया।