बनबसा/चंपावत। चम्पावत जिले के प्रवेश द्वार बनबसा स्थित नेपाल सीमा क्षेत्र में धनुषपुल के पास नहर में पानी में एक शव उतराता हुआ पाया गया। पुलिस के मुताबिक़ उक्त शव की शिनाख्त पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के निवासी एक युवक के रूप में हुई है।
प्रातः ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष बनबसा सुरेंद्र सिंह कोरंगा के मुताबिक मृतक की शिनाख्त सुरेश कश्यप (32) पिता राम कुमार,निवासी माधोटांडा,जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश कुछ दिन पहले कैनाल कालौनी बनबसा में एक रिश्तेदारी में आया था। रिश्तेदारी से घर जाने की बात कहकर चला गया था। लेकिन सुरेश कश्यप घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद खोजबीन की गई। इस दौरान सुरेश कश्यप की लाश धनुष पुल के पास से बरामद हुई है।