टनकपुर। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यहां एक जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख राजेश जी ने कहा कि संघ के 100 वर्षों का यह कालखंड राष्ट्र सेवा,संस्कार निर्माण और समाज संगठन का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का आह्वान किया। टनकपुर नगर के नगर कार्यवाह जगदीश बोहरा जी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सह जिला संघचालक जगदीश जोशी,नगर संघ चालक डॉ देवी दत्त जोशी,जिला शारीरिक प्रमुख दिवाकर जिला प्रचार प्रमुख कृष्णवर्धन,नगर विस्तारक मानस,जिला सम्पर्क प्रमुख रमेश,सह विभाग प्रचारक जितेन्द्र,विभाग प्रचार प्रमुख कुंदन,प्रान्त सदभाव प्रमुख कैलाश बनबसा के नगर कार्यवाह माधवानंद कुंडल के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक,स्वयंसेवक,मातृशक्ति एवं युवा मौजूद रहे।