बनबसा/चम्पावत। बनबसा क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा आरोपित के खिलाफ पोक्सो (POCSO) (लैंगिक अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बनबसा क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोस में रह रहे एक युवक पर उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गत 1 अप्रैल को उनकी बेटी किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी बीच मार्ग में पड़ोसी युवक ने जबरन नाबालिग को पकड़कर दुकान में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह लड़की को उसके चंगुल से छुड़ाया जा सका। ऊस वक्त उक्त युवक से भाग गया। जिसके बाद नाबालिग ने अपनी मां को आपबीती बताई। जिस पर परिजनों की तहरीर पर बनबसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस द्वारा आरोपित मन्नू नायक को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र के सामाजिक लोगों द्वारा उक्त घटना पर आक्रोश जताते हुए कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।