टनकपुर। क्षेत्र के होनहार छात्र अर्पित सिंह राठौर ने अपनी विद्या का लोहा मनवाया है। इस प्रकार उन्होंने'इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना' के अंतर्गत राज्य स्तर (State Level) के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अर्पित की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय के साथ ही जनपद भर में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण वर्धन जोशी ने बताया कि अर्पित की यह सफलता छात्र के कड़े परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि अर्पित राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। बताया कि छात्र की सफलता में विद्यालय के एटीएल (ATL) प्रभारी केशर सिंह बिष्ट की मुख्य भूमिका रही,जिनके तकनीकी मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में अर्पित ने अपना शोधपरक प्रोजेक्ट तैयार किया। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार व प्रबंध समिति ने अर्पित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।