टनकपुर/चंपावत। DIO( जिला सूचना अधिकारी) चम्पावत धीरज कार्की के स्थानांतरण पर सूचना विभाग कर्मियों के साथ ही जिले के पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने DIO कार्की की कार्यप्रणाली की खासी प्रशंसा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। DIO कार्की द्वारा सभी के सहयोग हेतु धन्यवाद दिया गयाः
बता दें कि जिला सूचना अधिकार कार्की का चमोली स्थानांतरण हुआ है। उनके स्थान पर चमोली के जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार को चंपावत का नया जिला सूचना अधिकारी बनाया गया है। उनके 28 मई गुरुवार को चम्पावत पहुंचने की उम्मीद है। CZPA( चम्पावत जिला पत्रकार एसोसिएशन) के अध्यक्ष चन्द्र बल्लभ ओली की मौजूदगी व महामंत्री गिरीश बिष्ट के संचालन में हुए विदाई समारोह में पंकज पाठक, योगेश जोशी, बृजेश पांडेय, दिनेश चंद्र पांडेय, गणेश दत्त पांडेय, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राजीव मुरारी, जीवन बिष्ट, सुरेश गड़कोटी, दिनेश भट्ट, बसंत जोशी आदि सहित सूचना विभाग की आशा गोस्वामी,पंकज आर्या, रजत रावत,गीता,खीमानंद जोशी, सुधीर कुमार, सुरेश पांडेय, गौरव जोशी आदि सूचना विभाग कर्मी मौजूद रहे।
चम्पावत में स्थानांतरित DIO धीरज कार्की की विदाई के मौके पर मौजूद पत्रकार।
