टनकपुर/चंपावत। जनपद चंपावत पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में जनपद पुलिस द्वारा चल्थी चौकी क्षेत्र में एक कार की तलाशी में 992 ग्राम चरस बरामद की गई।
चम्पावत पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज 28 अक्टूबर को एसओजी और चौकी चल्थी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चौकी चल्थी गेट पर आर्टिका कार संख्या (यूके 06/बीएस 2063) को रोक तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन की डिग्गी से 992 ग्राम चरस बरामद होने पर पुलिस टीम द्वारा पांच अभियुक्तों नारायण नाथ पुत्र जमुना नाथ निवासी ग्राम कचलाकोट, मुक्तेश्वर(नैनीताल), जितेन्द्र सिंह राणा पुत्र मोहन सिंह बमनपुरी सितारगंज(ऊधमसिंहनगर),मोहन जोशी पुत्र अम्बादत्त चल्थिया,पाटी चंपावत,पान सिंह राणा पुत्र दान सिंह बमनपुरी सितारगंज ऊधमसिंहनगर व कालीचरण राणा पुत्र किशोरी सिंह निवासी ग्राम धूसरी नानकमत्ता ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पांचो अभियुक्तों के खिलाफ NDPS अधिनियम की धारा 8/20/29/60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट,हेड कांस्टेबल मोहम्मद नासिर,तपेन्द्र जोशी,महेन्द्रडंगवाल,कांस्टेबल कुलदीप सिंह,ललित चौधरी,सूरज कुमार,कुलदीप कुमार,सुंदर सिंह,आनंद नेगी शामिल रहे।
पुलिस गिरफ्त में पांचो आरोपित।
