टनकपुर/चंपावत/पूर्णागिरि। उत्तर भारत के सुविख्यात मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के लिए 90.28% लोगों ने मतदान किया। भैरव मंदिर क्षेत्र के पास सेलागाड़ जमरानी के प्राथमिक स्कूल भवन में बने मतदान केंद्र में 27 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई। 422 मतदाताओं में से 381 (90.28%) लोगों ने मतदान किया। मां पूर्णागिरि देवी के प्रमुख पुजारी तिवारी और पांडेय समुदाय के 422 पुरुष 4 पदों के लिए मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव अधिकारी पूरन चंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी व मनोज पांडेय ने बताया कि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।
मतदान के दौरान ठुलीगाड़ पुलिस चौकी के प्रभारी हरीश पुरी के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा । अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा 4 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि शेष 3 (उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष) पदों पर सीधा आमने-सामने का मुकाबला है।
मतदान हेतु कतार में खड़े मन्दिर समिति के मतदाता।
