टनकपुर/बनबसा/चंपावत। बनबसा पुलिस ने शनि मंदिर के निकट जुआ खेलते 8 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष बनबसा विनय मित्तल के नेतृत्व में 14 अक्टूबर की शाम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 8 जुआरियों (तारा सिंह नेगी, किशन आर्या, देव सिंह चौहान, बंटी गुप्ता, साबिर हुसैन,बनवारी लाल और अनीस अहमद) को रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपियों के पास से ताश के 52 पत्तों के अलावा 21170 रुपये की नगदी भी बरामद हुई। पकड़े गए लोगों के खिलाफ बनबसा थाने में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जुआरियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा शारदा बैराज चौकी के प्रभारी नरेश सिह मेहरा,उप निरीक्षक धीरज सिह बिष्ट,हेड कांस्टेबल नईम अहमद, विजय राणा,ललित मोहन जोशी और पंकज सजवाण शामिल रहे।
