टनकपुर/पूर्णागिरि/चंपावत। आज दूसरे शारदीय नवरात्र पर आस्था के धाम सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मंदिर में करीब 8 हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। जबकि कल पहली नवरात्र को 15 हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। मां
पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि नवरात्र के पहले दो दिनों में 24 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए हैं।
मन्दिर समिति अध्यक्ष पण्डित तिवारी ने बताया कि इन दिनों चल शारदीय नवरात्र के चलते सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पुख्ता व्यवस्थाएं की गई है। मेला क्षेत्र में साफ सफाई सहित पेयजल,यात्री विश्राम,सुरक्षा व स्वास्थ्य सम्बन्धी बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं।उक्त सभी व्यवस्थाओं को बनाने में मंदिर समिति भी हाथ बंटा रही है। आने वाले दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होने की सम्भावना है।
पूर्णागिरि मन्दिर में देवी दर्शनों हेतु लाइन में खड़े श्रध्दालु।
