टनकपुर/चम्पावत । टनकपुर पुलिस ने स्थानीय शारदा घाट रोड स्थित सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। टनकपुर कोतवाली के एसएसआई पूरन सिंह तोमर,एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गि है।पुलिस नेजुआरियों के पास से ₹10,050 नकद,52ताश के पत्ते,6मल्टीमीडिया सेट मोबाइल फोन भी बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए
आरोपितों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली टनकपुर में अभियोग दर्ज किया गया है।
गिरफ़्तार किए गए सभी लोग टनकपुर क्षेत्र के है। जिनमें शेर बहादुर पुत्र निवासी भूरे का बगीचा,मनिहारगोठ,जाहिद हसन निवासी मनिहारगोठ,कब्रिस्तान के पास,मोहम्मद आसिफ निवासी मनिहारगोठ, कब्रिस्तान के पास,रजत गुप्ता निवासी वार्ड नं. 3, उत्सव गार्डन के पास,मुकेश कुमार निवासी वार्ड नं. 6, FCI रोड,सुनील कश्यप निवासी वार्ड नं.01, शारदा गार्डन,रवि कश्यप निवासी नायकगोठ शामिल हैं। गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी,एसएसआई
पूरन सिंह तोमर,उपनिरीक्षक अकरम अहमद,हेड कांस्टेबल
एसओजी महेंद्र डंगवाल,मो.नासिर,राम लाल,प्रकाश सिंह,
कैलाश चौसाली,कांस्टेबल कुलदीप सिंह,एसओजी कां. सूरज कुमार,कांस्टेबल अनिल गुप्ता शामिल रहे।
पुलिस गिरफ्त में जुआरी।
