टनकपुर/चम्पावत। गत रात्री परिवहन महकमे द्वारा पूर्णागिरि मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान बिना टैक्स चुकाए रोड पर दौड़ रहे 19 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा नियम तोड़ संचालित होने वाले 41 अन्य वाहनों पर एक्शन लिया है।
. संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज बगोरिया के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 60 वाहनों के चालान किए गए तथा अनियमितताएं पाए जाने पर 02 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान नशे में ड्राइविंग कर रहे 2 वाहनों को सीज किया गया है। इसके अलावा ओवरलोडिंग में 26 वाहनों पर चालान किया गया है। बिना टैक्स चुकाए सड़कों पर दौड़ रहे 19 वाहन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे 7 चालकं, बिना परमिट के संचालित हो रहे 4 वाहन और बिना फिटनेस के रोड पर दौडने वाले 1 वाहन का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य वाहन का नियमों के उल्लंघन में 1 चालान काटा गया।
प्रवर्तन की इस कार्रवाई के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल भी की गई। परिवहन विभाग ने पुलिस विभाग के सहयोग से वाहन चालकों एवं यात्रियों के लिए यातायात नियमों के पालन तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध एक विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने और सुरक्षा मानकों को अपनाने के प्रति प्रेरित किया गया।
पूर्णागिरि मार्ग पर वाहन चेकिंग करते परिवहन विभाग कर्मी
