टनकपुर/चम्पावत। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम मेले में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम लगातार बना हुआ है। हालांकि आज यानी 15 जून को निर्धारित तिथि के अनुसार मेले का औपचारिक समापन हो जाएगा। इधर प्रशासन द्वारा आगामी 3 दिनों तक मेला क्षेत्र की सभी सुविधाएं जारी रखने की बात कही गई है। उधर मेला समिति द्वारा भी अपने स्तर से मेले की सुविधाएं जारी रखने की बात कही गई है। मन्दिर समिति अध्यक्ष पण्डित किशन तिवारी ने बताया देवी दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि समिति के स्वयंसेवकों द्वारा सफाई आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाएगा। गौरतलब है कि इस वर्ष 27 फरवरी से शुरू हुए उक्त सरकारी मेले में करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने देवी के दरबार में मत्था टेक मिन्नतें मांगी गई। मेला एकदम शान्तिपूर्ण संचालित किया जा रहा है।
अग्निवीर भर्ती हेतु दौड़ में आज फिर एक अभ्यर्थी का पैर टूटा
सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु बनबसा सैनिक छावनी में दौड़ने के दौरान पिर्थोरागढ़ जिले के कमल भट्ट की फिसलने से पैर की हड्डी टूटी, टनकपुर उप जिला अस्पताल में चल रहा इलाज ' उत्तराखंड अपडेट्स '
