टनकपुर/चंपावत। पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत टनकपुर शहर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान साधु बाबा की वेशभूषा में हारमोनियम लेकर घूम रहे 5 संदिग्धों को रोककर उनका गहन सत्यापन किया गया।
सत्यापन के दौरान पुलिस ने CAGS/ICJS पोर्टल के माध्यम से इन सभी व्यक्तियों के आपराधिक अभिलेखों की ऑनलाइन जांच की। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि इनमें से एक व्यक्ति के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के थाना सेहरामऊ उत्तरी,जनपद पीलीभीत में पहले से ही एक आपराधिक अभियोग पंजीकृत है। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने पांचों व्यक्तियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की और उन्हें आवश्यक चेतावनी व हिदायत दे छोड़ दिया गया।
