टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर से श्रद्धालुओं को लेकर पूर्णागिरि जा रहा स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 5 श्रद्धालु जख्मी हो गए। सभी घायलों को टनकपुर अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक स्कॉर्पियो वाहन संख्या (यूपी 26/एडब्लू 3578) गत 7 जून की देर रात अनियंत्रित होकर पूर्णागिरी मार्ग पर नायकगोठ के पास एक दुकान
से टकरा गया। मेले की वजह से उस वक्त दुकान खुली थी, लेकिन दुकान के बाहर किसी के मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में 5 श्रद्धालु चोटिल हो गए।घायलों में रौनक (15) पुत्र महेंद्र पाल, अनुष्का (15) पुत्री भवनेश नीलम (25) पत्नी संजीव, सम्राट (35) पुत्र प्रेम बाबू और आर्यन (35) सभी निवासी नवाबगंज बरेली शामिल थे। सभी घायलों को स्थानीय लोग स्थानीय उप जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. जितेंद्र जोशी ने घायलों का उपचार किया। घायलों की हालत में सुधार होने पर सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पूर्णागिरि मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
