टनकपुर/चम्पावत।भारत-नेपाल सीमा से लगी निर्माणाधीन टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) सड़क आज 2 सितंबर की शाम आवागमन हेतु सुचारू हो गई। उक्त सड़क चरण मंदिर के पास जबर्दस्त भूस्खलन के कारण गत 1 सितंबर सुबह से बंद थी।
बारिश के कारण चरण मंदिर के पास भारी मलबा आने से 1 सितंबर को टनकपुर-जौलजीबी रोड का एक हिस्सा पूरी तरह मलबे से पट गया था। रोड बंद होने से कलढुंगा, चूका, सीम, खेत, रणकोची, तल्लादेश आदि गांवों का सड़क संपर्क बृहस्पतिवार से ठप था। लोनिवि ने भारी मशक्कत के बाद आज 2 सितंबर की शाम इस रोड को आवागमन हेतु सुचारू कर दिया गया। लोनिवि के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि पोकलैन, जेसीबी सहित कुल 2 मशीन लगाकर टनकपुर-जौलजीबी रोड से शाम करीब 6 बजे से मलबा हटा आवागमन को सुचारू किया जा सका।
मलवा हटाने के बाद टीजे सड़क।
