टनकपुर/चंपावत। दूरस्थ ग्राम चूका क्षेत्र स्थित बीओपी एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की पंचम वाहिनी चंपावत के अंतर्गत वाइब्रेंट गाँव चूका में आयोजित चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में में कुल 40 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही उन्हें निःशुल्क दवाएं भी दी गई। कमांडेंट चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल बरनवाल ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने मौसमी रोगों से बचाव के साथ स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए।
नागरिक कल्याण कार के तहत एसएसबी की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में चूका सीमा चौकी के अंतर्गत निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया। उक्त शिविर में ग्रामीणों को टीबी के लक्षण,बचाव, इलाज एवं सरकार द्वारा उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर में ग्राम प्रधान पंकज तिवारी सहित तमाम ग्रामीणों ने एसएसबी द्वारा संचालित इस जन कल्याणकारी पहल के लिए आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. विशाल बरनवाल, सहायक कमांडेंट समवाय प्रभारी आनंद सिंह भंडारी, सरपंच दशरथ सिंह, राजू सिंह, प्रहलाद राम के अलावा तमाम ग्रामीण एवं एसएसबी कार्मिक मौजूद रहे।
शिविर मौजूद ग्रामीणों की जांच करते एसएसबी चिकित्सक।