टनकपुर/चम्पावत। सोमवार शाम टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर शीशनगर के निकट हुए हादसे में एक कार करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उक्त हादसे में 4 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों में से 3 यात्री एक ही परिवार के बताए गए हैं। दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार कर रही चिकित्सकीय टीम द्वारा 3 घायल यात्रियों की गम्भीर स्थिति देख उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल दुर्घटना की वजह वाहन चालक को झपकी आना बताया गया है।
सोमवार शाम चल्थी पुलिस चौकी के प्रभारी राकेश कठायत से मिली जानकारी के मुताबिक आज अपरान्ह टनकपुर से लोहाघाट जा रही एक कार सं. (यूके.03/ए2492) मार्ग पर चल्थी-अमोड़ी के बीच शीशनगर क्षेत्र में एकाएक बेकाबू होकर 50 मीटर नीचे खाई मे जा गिरी। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व स्थानीय नागरिकों ने घायलों का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सिन्याड़ी तक अपने वाहन से और फिर आपात चिकित्सा सेवा 108 की एबुलेंस से टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। उक्त दुर्घटना में कार चला रहे कार स्वामी भुवन पंगरिया सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों में रोहित (29)पुत्र राम सिंह बोहरा निवासी चम्पावत,भुवन पंगरिया (36)पुत्र रमेश पंगरिया,खेतीखान चम्पावत,सुनीता पंगरिया (28) पत्नी भुवन पंगरिया,श्रेयांस(12) पुत्र भुवन पंगरिया निवासी खेतीखान चम्पावत शामिल हैं। घायलों का उपचार कर रहे टनकपुर उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ज्ञानेश्वर यादव के मुताबिक 3 घायलों के सिर और हाथ में गम्भीर चोट आई हैं जिस वजह से तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
दुर्घटना में घायल हुए यात्रीः
