टनकपुर/चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के छात्रसंघ चुनाव में 8 पदों के लिए कुल तीन दर्जन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सबसे ज्यादा 7 नामांकन पत्र उपाध्यक्ष पद हेतु खरीदे गए। वहीं सांस्कृतिक सचिव के लिए सिर्फ एक नामांकन पत्र खरीदा गया। जबकि संकाय प्रतिनिधि के लिए एक भी पर्चा नहीं खरीदा गया।
स्थानीय महाविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर आशुतोष कुमार के मुताबिक नामांकन कल 25 सितंबर को सुबह 11 से अपरान्ह 3 बजे तक होंगे। नामांकन पत्रों की जांच,वापसी और वैद्य प्रत्याशियों की सूची 26 सितंबर को जारी की जाएगी। 28 सितंबर को छात्रों की आम सभा संभावित है। कॉलेज प्रशासन का कहना है की आमसभा तभी की जाएगी जब जिला प्रशासन इसके लिए स्वीकृति प्रदान करेगा। 29 सितंबर को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक मतदान जबकि मतगणना 2 बजे से होगी। कालेज प्राचार्य डॉक्टरअनुपमा तिवारी के मुताबिक चुनाव हेतु महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
टनकपुर महाविद्यालय हेतु बिके नामांकन पत्रः
अध्यक्ष पद हेतु :5
उपाध्यक्ष:7
छात्र उपाध्यक्ष:4
सचिव:6
संयुक्त सचिव:5
कोषाध्यक्ष:6
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि:2
सांस्कृतिक सचिव:1
