टनकपुर/चम्पावत। जनपद चंपावत की सभी 312 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस दौरान सिर्फ 14 सीटों पर चुनाव कराए गए जबकि शेष 298 पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन हुए।
चुनाव प्रक्रिया के तहत चंपावत क्षेत्र पंचायत में 113, पाटी में 84, लोहाघाट में 67 और बाराकोट में सबसे कम 48 ग्राम पंचायतों के उप प्रधानों का चुनाव हुआ। चुनाव की ये समूची प्रक्रिया हर ग्राम पंचायत में 15 जुलाई को हुई।
चंपावत क्षेत्र पंचायत की लफड़ा ग्राम पंचायत में सूरज सिंह तड़ागी निर्विरोध उप प्रधान चुने गए। वहीं श्यामालाताल से लगी श्याला ग्राम पंचायत हेतु जगदीश निर्वाचित हुए। इसी तरह अन्य सभी ग्राम पंचायतों में भी उप प्रधान के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं।
