टनकपुर/चम्पावत। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण शनिवार को टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर किरोड़ा नाला खासा उफान पर आ गया। इस दौरान जलस्तर व पानी के तेज बहाव के चलते मार्ग पर किरोड़ा नाला क्षेत्र में दो घंटे तक आवाजाही ठप रही। दोपहर करीब तीन बजे नाला खासा उफान पर आ गया था। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान मां पूर्णागिरि धाम को जाने वाले श्रद्धालु व स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम करीब 5 बजे पानी का बहाव कम होने के बाद उक्त क्षेत्र से वाहनों काआवागमन शुरू हो पाया।
उफान पर आए किरोड़ा नाले के दोनों ओर फंसे वाहन।
