टनकपुर/चम्पावत। देर शाम टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर सूखीढांग के निकट एक बाइक बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। दुर्घटना में तीनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। टनकपुर उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों जख्मी युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक आज 25 जुलाई की शाम को एक बाइक (यूके.06/बीपी 7298) एनएच पर अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक में सवार तीनों युवक गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों को तत्काल टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों बाइक सवारों जतिन(22) पुत्र रमेश राम,आयुष कुमार(17) पुत्र मोहन राम व आकाश कुमार(20) पुत्र इंदर राम तीनों निवासी चंदनी बनबसा को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी को रेफर किया गया है।
