टनकपुर/चम्पावत। चम्पावत बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे 3 ऑन 3 ओपन बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टनकपुर और खटीमा के मध्य खेला गया। उक्त रोमांचक मुकाबले में टनकपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खटीमा की टीम को 19-16 के स्कोर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी शिवम डांगा,प्रदीप,अंकुश व विपिन द्वारा निभाई गई।
आज खेले गए फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि मुख्य समाजसेवी महेश सिंह रहे जिनके द्वारा विजयी टीम को ट्राफी सौंप सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में न सिर्फ खेलों के प्रति स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करती हैं बल्कि उन्हें अनुशासन व टीम भावना से खेलने हेतु प्रेरित भी करती हैं। उन्होंने चम्पावत बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा सफल आयोजन की सराहना कर भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर योगेश पांडे,विकास सिंह,आयुष,राहुल, तनिष्क आदि मौजूद रहे।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के साथ मौजूद खिलाड़ी व अन्य।
