टनकपुर/चम्पावत। गत शनिवार देर रात्रि शहर वार्ड संख्या 6 स्थित आरएफसी रोड पर एक अज्ञात कार द्वारा बाइक की भिड़ंत हो गई। उक्त दुर्घटना में बाइक सवार सुनील (20) पुत्र दीपक राम निवासी बोहरागोठ,सागर(20) पुत्र महेंद्र टम्टा निवासी ज्यालफार्म व नीरज विश्वकर्मा(30) पुत्र सुरेश राम निवासी बोहरागोठ चोटिल हो गए। आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
उपचार कर रहे चिकित्सक डॉक्टर मो.उमर ने बताया कि घायलों में नीरज के पैर में गम्भीर चोट आई हैं वहीं अन्य दो की स्थिति सामान्य है। दुर्घटना को लेकर टनकपुर कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज किया जाएग।
टनकपुर अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती घायल।
