टनकपुर/बनबसा/चंपावत। बनबसा पुलिस द्वारा 24.60 ग्राम स्मैक के साथ तीन लोगों को दबोचा गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बनबसा पुलिस ने 20 अक्टूबर की रात धनुषपुल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान तीनों के पास से स्मैक बरामद हुई। कुल बरामद 24.60 ग्राम स्मैक के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अनूप सक्सेना उर्फ कल्लू से 8.32 ग्राम, गौरव सक्सेना से 8.13 ग्राम और देवेंद्र सिंह से 8.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की कुल कीमत 7.38 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस गिरफ्त में तीनों अभियुक्त।
