टनकपुर/चंपावत/रीठा साहिब। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिखों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल रीठा साहिब के गुरुद्वारा का जोड़ मेला आगामी 29 मई से शुरू होगा। 3 दिनों तक चलने वाले उक्त मेले हेतु चम्पावत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागों से तैयारियों को 20 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। गुरुद्वारा परिसर मे हुई बैठक में मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत एवं आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में डीएम ने कहा कि जोड़ मेले में श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने लोनिवि व पीएमजीएसवाई को यात्रा मार्गों का शीघ्र सुधार करते हुए पूरी तरह गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही मार्गों पर साइनेज एवं आपातकालीन संपर्क नंबरों से युक्त सूचना बोर्ड स्थापित करने को कहा। यात्रा मार्ग के संवेदनशील एवं स्लाइड जोन क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों की तैनाती की जाएगी। रात्रिकालीन आवागमन को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आवश्यकता वाले एवं लंगर (सेवा) वाहनों को
नियमानुसार अनुमति दी जाएगी। 28 मई से 31 मई तक अतिरिक्त बसों का संचालन करने के निर्देशपरिवहन विभाग को दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के तहतपुलिस बल की तैनाती, पुलिस चेक पोस्ट स्थापना,फायर टेंडर एवं जल पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित करनेका निर्णय लिया गया। पार्किंग स्थलों का सुव्यवस्थित संचालन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मेला क्षेत्र एवं यात्रा मार्ग पर चिकित्सा राहत केंद्र एवं एंबुलेंस की व्यवस्थाकरेगा। लंगर स्थलों पर शुद्ध पेयजल एवं शौचालयों की समुचित व्यवस्था होगी। जल संस्थान को पेयज व्यवस्था, सिंचाई विभाग को स्नान व्यवस्था तथा विद्युत
विभाग कोनिर्बाध विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित
करने के निर्देश दिए। बस स्टेशन से गुरुद्वारा साहिब तक नालियों की सफाई एवं सुधार कार्य भी शीघ्र पूर्णकरने को कहा गया। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से 20 मई तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, उप जिलाधिकारी नितेश डांगर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, जिला विकास अधिकारी दिनेश डिगारी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरपी डोबाल, मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
रीठा साहिब में आयोजित होने वाले जोड़ मेले को लेकर बैठक लेते डीएम।