टनकपर/चम्पावत। टनकपुर में स्थानीय पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के संयुक्त तत्वावधान में नशीले पदार्थ एमडीएमए (मेथिलीन डाइऑक्सी मेथैम्फेटामाइन) के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी रुद्रपुर के रहने वाले हैं। बरामद एमडीएमए की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसटीएफ की ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) कुमाऊं यूनिट ने टनकपुर कोतवाली पुलिस के साथ की गई संयुक्त कार्रवाई में टनकपुर कोतवाली क्षेत्र के हजाराबाग के पास से बाइक सवार तीन आरोपियों के कब्जे से 244.06 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बरामद एमडीएमए की अंतर्राष्टीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। संयुक्त टीम द्वारा दबोचे गए इमरान,आशीष और अभिषेक तीनों निवासी रुद्रपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली एसटीएफ की एएनटीएफ की टीम में उप निरीक्षक विपिन जोशी, विनोद जोशी, जगदीप नेगी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार,वीरेंद्र चौहान,महेंद्र गिरी, टनकपुर कोतवाली के निरीक्षक चेतन रावत, जितेंद्र बिष्ट और हेड कांस्टेबल कमल कुमार शामिल रहे ।
पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी।
