टनकपुर/चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच(राष्ट्रीय राजमार्ग) पर दिन के अलावा रात में भी निर्बाध रूप स आवागमन हो सकेगा। पिछले कुछ वर्षों से चुनौती बना 'स्वाला डेंजर ज़ोन' का सुधारीकरण कार्य आंखिर पूरा हो गया है। इस मौके पर आज 18 जुलाई को पूजा-अर्चना भी की गई। पिछले साल जून में चंपावत के जिलाधिकारी के रूप में पहुंचे मनीष कुमार द्वारा लगातार इस परियोजना की मॉनिटरिंग की गई। अब देखना होगा कि उक्त कार्य कितना कामयाब होगा।
इस मौके पर चम्पावत जिलाधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि इस काम के पूरा होने से अब मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं रहेगा। साथ ही सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाले इस महत्वर्ण मार्ग पर यातायात पूरी तरह से सुचारू कर दिया गया है। अब इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में आवागमन का प्रतिबंध नहीं रहेगा। यह मार्ग 24 घंटे निर्बाध रूप से खुला रहेगा। इस मौके पर लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय व मुकेश महराना, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय,केएमवीएन के निदेशक रोहित बिष्ट आदि मौजूद थे। भाजपा नेताओं द्वारा उक्त कार्य पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया गया।
स्वाला डेंजर जोन क्षेत्र में कार्य पूरा होने के मौके पर मौजूद डीएम व भाजपाई।
