टनकपुर/चम्पावत। धरोहर न्यास चम्पावत द्वारा धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित की जाने वाली 22 दिवसीय श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा संपन्न हो गई। 19 अप्रैल को चंपावत स्थित गोरलदेव मंदिर से शुरू हुई यात्रा का समापन 9 मई को पुनः गोरलदेव मंदिर पहुंचने पर हुआ। गौरतलब है कि यह धार्मिक यात्रा प्रत्येक दो वर्ष के अन्तराल में आयोजित की जाती है इसी क्रम के तहत अगली यात्रा वर्ष 2028 में निकाली जाएगी।
यात्रा दल का देवीधुरा स्थित मां वाराही मंदिर और लोहाघाट के ऋषेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए गोरलदेव मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया। समापन अवसर पर पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी,यात्रा संयोजक विजय भट्ट, डंगरिया कमल जीना और ढोल वादक मोहन राम सहित यात्रा दल के सदस्यों को सम्मानित किया गया। आयोजन में विशेष सहयोग देने पर धरोहर न्यास के सचिव सतीश चंद्र पांडेय को भी सम्मानित किया गया।
समापन मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ.श्याम सिंह कार्की,सचिव सुधीर शाह,राजेंद्र गहतोड़ी,जनार्दन चिल्कोटी,देवीदत्त जोशी,गौरव कार्की,सौरभ कार्की,दीपांशु कार्की और पृथ्वीपाल कार्की समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
गोलज्यू यात्रा समापन मौके पर मौजूद श्रद्धालु।