टनकपुर/चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत कैंपस को करीब 20 माह बाद निदेशक मिल गया है। डॉ. सुभाष चंद्रा ने निदेशक का प्रभार ग्रहण कर लिया है। परिसर के सहायक प्रोफेसरों ने उनका स्वागत किया।
अल्मोड़ा कैंपस में सितंबर 2013 से सेवारत डॉ. चंद्रा वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर हैं। दिल्ली के जवाहरलाल विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षित डॉ. चंद्रा ने चंपावत परिसर में शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों को प्रोत्साहित कर छात्र-छात्राओं के समग्र विकास के लिए कार्य करने को प्राथमिकता बताया है। विश्वविद्यालय के चंपावत कैंपस में जनवरी 2025 में डॉ. नवीन भट्ट के वापस अल्मोड़ा जाने के बाद से यह पद खाली है।तबसे विश्वविद्यालय के चंपावत परिसर के निदेशक का अतिरिक प्रभार अल्मोड़ा केनिदेशक डॉ. पीएस बिष्ट के पास था।
डा.सुभाष चन्द्रा।
