टनकपुर/बनबसा/चंपावत। नेपाल सीमा क्षेत्र में गैरकानूनी गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज रविवार को एक बार फिर पुलिस ने सीमा क्षेत्र पर दो लोगों से 2.42 लाख रुपये की भारतीय एवं नेपाली मुद्रा बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को मय रुपये एवं बाइक सहित कस्टम के सुपुर्द किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेपाल सीमा पर बनबसा के पास लाटा खल्ला जंगल क्षेत्र में एसओजी की चेकिंग के दौरान पुलिस को बाइक सवार दो लोगों के पास से भारतीय एवं नेपाली मुद्रा मिली। अलबत्ता पुलिस ने पकड़े गए लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति के पास से 220500 नेपाली रुपये और दूसरे के पास से 21500 भारतीय रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों लोग पशुओं के व्यापार से जुड़े हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि भारत या नेपाली नागरिक सीमा क्षेत्र से होकर अधिकतम 25 हजार रुपये अपने साथ ले जा सकता है।
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए लोग।
