टनकपुर/चम्पावत । देर शाम टनकपुर- पिथौरागढ़ एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर स्थित टिपनटॉप के निकट कार और कैंटर वाहन में भिड़त हो गई। उक्त दुर्घटना में कार में सवार दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को आपातकालीन वाहन 108 द्वारा टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकीय टीम द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम टनकपुर- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिपनटॉप क्षेत्र में टनकपुर की ओर आ रही कार और पिथौरागढ़ की ओर जा रहे कैंटर ट्रक सं (यूके 04/सीसी 9399) में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर से टनकपुर आ रही कार सं(यूके. 06/एजेड 3081) में सवार दो यात्री घायल हो गए। दोनों (जितेंद्र उर्फ दीपक (35) पुत्र राजकुमार और हरीश गुरुंग (40 पुत्र )लक्ष्मण सिंह दोनों निवासी खटीमा) घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल हेतु रेफर कर दिया गया। इलाज इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आफताब आलम द्वारा किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रभा जोशी ने बताया कि दोनों घायलों के सिर में गम्भीर चोट होने से सीटी स्कैन हेतु उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे एसडीएम द्वारा चिकित्सक से घायलों के विषय में जानकारी ली गई।
टनकपुर अस्पताल में घायल यात्री।
