टनकपुर/चम्पावत। पुलिस के ड्रग फ्री उत्तराखंड के लाख दावों के बावजूद क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही । हालांकि काफी हद तक पुलिस द्वारा घटनाओं को रोकने के प्रयास जरूर किए जा रहे हैं। ताजा मामले में बनबसा पुलिस द्वारा 4.11 ग्राम स्मैक के साथ 02 आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। आज प्रभारी थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चौकी शारदा बैराज क्षेत्रान्तर्गत कोठी न0 -01 के पास चेकिंग/ के दौरान 02 अभियुक्तो को 4.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए भियुक्तों कमल लाल(31) उर्फ छोटू मलिंगा निवासी कैनाल कलौनी व सुमंत सक्सेना(30) उर्फ रक्शू निवासी वार्ड सं.5 थाना बनबसा के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओ 8/21 NDPS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ.निरीक्षक नरेश सिंह,हे.का.पूरन आर्या,विजय सिंह राना व कुन्दन सिंह शामिल रहे।
पुलिस गिरफ्त में स्मैक तस्कर।