टनकपुर/चंपावत। टनकपुर में खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता लोहाघाट की टीम ने जीत ली है।
रविवार को स्थानीय स्पोट्र्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लोहाघाट और टनकपुर के बीच खेला गया। लोहाघाट ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रोमांचकारी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टनकपुर की पूरी टीम 69 रन पर ही ढेर हो गई । टीम के लिए समीर ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। लोहाघाट की ओर से प्रकाश और कार्तिक ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लोहाघाट ने 19.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली। प्रकाश ने सार्वाधिक 17 रन बनाए। टनकपुर के लिए विकास ने दो और निखिल ने तीन विकेट लिए। नवीन और अभिनव मैच के अंपायर रहे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक लक्ष्मण सिंह पाटनी ने प्रतियोगिता का समापन किया और खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। आयोजन में राकेश जोशी, हीरा गिरी, बाक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, इमरान अली, सूरज पांडे, संजय नाथ, प्रकाश सिंह, आकाश, दीपक आदि ने सहयोग किया।
प्रतियोगिता के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी
