टनकपुर/चूका/चंपावत/। एसएसबी की पंचम वाहिनी द्वारा सीमांत क्षेत्र के वाइब्रेंट गांव चूका में लगाए गए पशु चिकित्सा शिविर में 28 ग्रामीणों के 170 पशुओं का इलाज किया गया। साथ ही निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर में ग्रामीणों को सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा और सजगता के लिए भी जागरूक किया गया। एसएसबी के सीमांत मुख्यालय के कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. अश्विनी कुमार सिन्हा ने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, स्वछता, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं पशुधन प्रबंधन की पशुपालकों को जानकारी दी। कार्यक्रम में एसआई दरबान सिंह, चूका सीमा प्रभारी एसआई गौतम सिंह, जिलेधर यादव, प्रह्लाद राम, हुकुम सिंह, श्याम सिंह, होशियार सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
पशु चिकित्सा शिविर में मौजूद ग्रामीण व एसएसबी के अधिकारी व अन्य।
