टनकपुर। चकरपुर में घरेलू गैस सिलिंडर की जमीनी हकीकत बताने पर भाजपा के एक नेता ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ खटीमा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जो पत्रकार उत्पीड़न के साथ ही वास्तविता से मुंह मोड़ना है।
पत्रकारों द्वारा मुकदमा वापस लेने के साथ ही मुकदमा दर्ज करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पत्रकारों का कहना है कि भाजपा के एक नेता की तहरीर पर बिना जांच और छानबीन के पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जो चौथे स्तंभ को कुचलने का प्रयास है। चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अन्दर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो आन्दोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष बाबूलाल यादव,महामंत्री दिनेश खर्कवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,भुवन चंद्र पाटनी,सचिव विनय शुक्ला,कोषाध्यक्ष मयंक पंत,मीडिया समन्वयक विनोद पाल आदि शामिल थे।
वहीं चम्पावत मे CZPA द्वारा भी जिलाधिकारी मनीष कुमार को ज्ञापन सौंप वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमा शीघ्र वापस लेने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष चंद्र बल्लभओली,महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट,सतीश जोशी सत्तू,सुरेश गड़कोटी,पंकज पाठक,सूरी पंत आदि शामिल थे।
गौरतलब है कि 26 मार्च को चकरपुर में गैस सिलिंडर की आपूर्ति की स्थिति की कवरेज को सरकार की छवि धूमिल करने और भ्रामक खबर चलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता कमलदीप सिंह राणा ने खटीमा कोतवाली में तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने बिना जांच किए मात्र 12 के भीतर 27 मार्च को कोतवाली में पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1) (बी) मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के पत्रकारों द्वारा नाराजगी जता ज्ञापन सौंपे गए हैं परन्तु प्रशासन व पुलिस द्वारा 12 दिन बीतने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।