टनकपुर/चंपावत। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत पहुंच चंपावत ब्लॉक की सभी 113 ग्राम
पंचायतों को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। बार एसोसिएशन के शपथमग्रहण समारोह के दौरान उन्होंने ये ऐलान किया। यहां उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
नागार्जुन क्षेत्र में रजत जयंती पार्क का लोकार्पण भी किया।
इसके अलावा उन्होंने 9599.98 लाख रुपये की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने चंपावत में 2875.62 लाख रुपये के 9 विकास कार्यों का
शिलान्यास और 6724.36 लाख रुपये की लागत के 11 विकास कार्यों का लोकार्पणकिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी,नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय,ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा,दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना,डॉ. नवीन जोशी,भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत,उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा,सभासद प्रेमा चिल्कोटी,बबीता प्रहरी, रोहित बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।
इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण:
1.चंपावत नगर पालिका में नागार्जुन पार्क का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण:
137.64 लाख रुपये।
2.चंपावत नगर पालिका क्षेत्र में स्थित शवदाह गृृह, गैस भट््टी, पारंपरिक
विधि से स्थापित किए जाने संबंधी कार्य:156.83 लाख रुपये।
3.टकनागूंठ से डांडा मल्ला मोटर मार्ग स्टेज-743.19 लाख रुपये।
4.सिप्टी-न्याड़ी मोटर मार्ग उच्चीकरण-923.14 लाख रुपये।
5.रौसाल-डुंगराबोरा-चकसिलकोट मोटर मार्ग का उच्चीकरण-688.44 लाख रुपये।
6.मरोड़ाखान से छंदा असवाड़ मोटर मार्ग:718.53 लाख रुपये।
7.सर्किट हाउस के विस्तारीकरण, उच्चीकरण, अनुरक्षण का कार्य:1141.11 लाख रुपये।
8.टनकपुर आईटीआई में कार्यशाला एवं तकनीकी प्रयोगशाला निर्माण:676.08 लाख रुपये।
9.कलक्ट्रेट के अपूर्ण भवन का निर्माण:346.05 लाख रुपये।
10.नेटवर्क विहीन दूरस्थ क्षेत्रों में वायरलैस नेटवर्क की
स्थापना:479.35 लाख रुपये।
11.टनकपुर एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में 98 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण: 714.00 लाख रुपये।
इन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया:
1.चंपावत जिले के विभिन्न गांवों में चेन लिंक फेेंसिंग का कार्य:1490.00 लाख रुपये।
2.जीआईसी चंपावत में 4 कमरों का निर्माण:128.380 लाख रुपये।
3.चंपावत के छतार में कुमाऊंनी शैली में घंटाघर (क्लॉक टावर) का निर्माण:111.250 लाख रुपये।
4.देवीधुरा क्षेत्र के देचमार गांव में बहुमंजिला पार्किंग का
निर्माण:980.23 लाख रुपये।
5.चंपावत के विभिन्न क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापना का कार्य:165.76 लाख रुपये।
6.बनबसा के चूनाभट्टा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन करम चंद स्टेडियम की दर्शकदीर्घा का निर्माण:28.00 लाख रुपये।
7.बनबसा के चूनाभट्टा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन करम चंद स्टेडियम में चहारदीवारी का निर्माण:20.00 लाख रुपये।
8.बनबसा के चूनाभट्टा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन करम चंद स्टेडियम में पहुंच मार्ग का निर्माण:20.00 लाख रुपये।
9.बनबसा के चूनाभट्टा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन करम चंद स्टेडियम में सीएसआर से बैडमिंटन हॉल का निर्माण:150.20 लाख रुपये।
चंपावत में फीता काट उद्घाटन करते सीएम धामी।
