टनकपुर/चंपावत। चंपावत कोतवाली के अंतर्गत चल्थी क्षेत्र से पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब के साथ दबोचा गया है। पुलिस द्वारा आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिला मुख्यालय चंपावत कोतवाली के अंतर्गत आने वाली चल्थी चौकी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान झालाकुड़ी को जाने वाले रास्ते में एक व्यक्ति के पास से मसालेदार शराब की 58 टेट्रा पैक बरामद किए गए। आरोपित हरीश कुमार (44) निवासी टनकपुर के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह चौकी,चंद्र सिंह सामन्त आदि शामिल रहे।
पुलिस गिरफ्त शराब तस्कर।
