टनकपुर/चम्पावत। सोमवार तड़के टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घायल व्यक्ति को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उनकी हालत बेहतर बताई गई है।
जिला आपात कालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक आज सुबह करीब 5 बजे एनएच पर एक प्राईवेट कार सं.(डीएल12 डीए/1423) टनकपुर से कुछ ही दूर बस्तिया के निकट एक छोटी पुलिया के पास फिसल कर करीब 10 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में दक्षिण दिल्ली निवासी मनोज पांडेय (61) पुत्र धर्मानंद पांडेय चोटिल हो गए। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने उन्हें रेस्क्यू कर टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।दुर्घटना में घायल की उपचार के बाद हालत में सुधार बताया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल 4 लोग सवार बताए गए हैं।
दुर्घटनाग्रस्त कार व रेस्क्यू करती पुलिस टीम।
