शहर स्थित एक दुकान में चोरी का आरोपित गिरफ्तार, चोरी का सामान व नगदी बरामद

शहर के सुप्रसिद्ध राजाराम चौराहा के समीप शास्त्री चौक मार्ग पर एक दुकान में चोरी कर हजारों का सामान चुराने वाले चोर को पुलिस ने सामान सहित दबोचा

क्राइम/दुर्घटनाChampawatसंपादकीय डेस्क
IMG-20260327-WA0261.jpg

टनकपुर। शहर के सुप्रसिद्ध राजाराम चौराहा के समीप शास्त्री चौक मार्ग पर एक दुकान में चोरी कर हजारों का सामान चुराने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रतिष्ठिान स्वामी मनोज अरोड़ा पुत्र दिनेश अरोड़ा ने पुलिस में चोरी की शिकायत की थी। बताया कि बुधवार की रात्रि में उसकी दुकान के अंदर घुसकर चोरों ने 3400 रुपये और मिंट सिगरेट की 50 डिब्बे चुरा लिए। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि अज्ञात आरोपित के विरूद्ध बीएनएस की धारा 331(4)305ए के तहत मामला पंजीकृत कर जांच एसआई रवि जोशी को सौंपी गई थी। जांच के बाद राहुल कश्यप उर्फ भूरा पुत्र सुरेन्द कश्यप, निवासी मछली गली वार्ड नंबर-चार को गिरफ्तार कर 50 पैकेट सीक्रेट वैव मिंट मार्क और 2100 की नगदी बरामद कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक रवि चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, हितेंद्र वर्मा शामिल रहे।

विज्ञापनइन-आर्टिकल रेस्पॉन्सिव यूनिट

मोबाइल और वेब दोनों पर article body के बीच native-style ad placement।

प्रमोशन

और पढ़ें

सभी खबरें
IMG-20260327-WA0271.jpgउत्तराखंड

नवरात्र की नवमी पर सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम मे उमड़े श्रद्धालु

नवरात्र की नवमी पर्व पर पूर्णागिरि धाम में उमड़े श्रद्धालु - 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी के दरबार में मत्था टेक मांगी मिन्नतें